Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी- परमाणु ठिकाने पर करेंगे बड़ा हमला

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर भंग होने के बाद फिर से छिड़ी लड़ाई गंभीर होती जा रही है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक कर दिया है. इस बीच वह यहां से गुजरने वाले जहाजों पर मिसाइलों से हमला बोल रहा है. अमेरिका ईरान में लगातार एयरस्ट्राइक कर रहा है और ईरान भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने में पीछे नहीं हैं. 

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए है कहा कि अमेरिकी अपने मिलिट्री एक्शन में ईरान के एक और परमाणु ठिकाने पर हमला बोलने की तैयारी में है. अमेरिका पिकएक्स माउंटेन (कुह-ए-कोलांग गज-ला) पर मौजूद परमाणु ठिकाने पर हमला बोलने की तैयारी में है. इस पर उसकी कड़ी नजर है और यह अमेरिका की सूची में है.

ट्रंप ने कहा कि वे ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने नहीं देंगे.अमेरिका पहले से ही उस पर कड़ी निगरानी रख रहा है. इसके साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान पर यह आरोप लगाया कि जैसे ही समझौता होने वाला था तो ईरान ने बातचीत छोड़ दी. इस बीच ईरान ने अमेरिका के सामने पिघलने के कोई संकेत नहीं दिए हैं. वह लगातार होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जा बरकरार रखने का दावा कर रहा है. उसने कहा कि हम शुरुआत से ही इस क्षेत्र के संरक्षक रहे हैं और आगे भी हमेशा रहेंगे. ट्रंप ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट पर सुरक्षा के लिए 20 फीसदी टोल की बात कही थी. इस पर ईरान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 20 फीसदी बहुत ज्यादा है और यहां से गुजरने वाले जहाजों को यह टोल अमेरिका को नहीं बल्कि हमें देना चाहिए और हम इस पर निष्पक्ष रहेंगे.