Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

घरेलू हिंसा, मारपीट…पति से तंग आकर तलाक ले रहीं Celina Jaitley

बॉलीवुड हसीना और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली की जिंदगी में काफी उधल-पुथल मची हुई है. सेलिना जेटली अपने पति पीटर हाग से तलाक लेने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें घरेलू हिंसा तक शामिल है. सेलिना द्वारा पति पर लगाए आरोपों से फैंस तक हैरान हैं. फैंस सेलिना और पीटर को पावर कपल मानते थे लेकिन दोनों के बीच की कड़वाहट देख हर कोई दंग रह गया.

सेलिना इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोल रही हैं लेकिन अब उनकी वकील निहारिका करंजवाला मीडिया के सामने आई. उन्होंने सेलिना और उनके पति पीटर की रिश्ते की सच्चाई बताई है. सेलिना जेटली की वकील निहारिका ने बताया कि सेलिना और पीटर का मामला घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत आता है. सेलिना इस शादी में काफी समय तक अपने बच्चों की वजह से रह रही थीं. उन्हें उम्मीद थी कि पीटर का बर्ताव उनके लिए बदल जाएगा, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ और इसी वजह से उन्हें इतने समय बाद कदम उठाना पड़ा.