Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

धनुष ने जूनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता

भारतीय वेटलिफ्टर लोगानाथन धनुष ने शुक्रवार को स्पेन के लियोन में आईडब्ल्यूएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की 55 किलो कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ये जूनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में किसी भारतीय वेटलिफ्टर का पहला मेडल है।

17 साल के इस वेटलिफ्टर ने कुल 231 किलो वजन उठाया और स्नैच इवेंट में 107 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। धनुष ने ग्रुप बी में हिस्सा लिया। ज्यादा वजन उठाने वाले वेटलिफ्टरों को ग्रुप ए में रखा जाता है। इसके बाद ग्रुप बी और दूसरे ग्रुप होते हैं। 

धनुष क्लीन एंड जर्क कैटेगरी में 124 किलो वजन उठाने की अपने सबसे बेहतरीन कोशिश से13वें नंबर पर रहे। ग्रुप ए सेशन के खत्म होने तक धनुष बैठे रहे। उन्होंने आईडब्ल्यूएफ से कहा, ‘‘जैसे जैसे मुकाबले आगे बढ़ रहे थे, मैं और नर्वस हो गया था। लेकिन मैंने मेडल जीतने के बारे में कभी नहीं सोचा था। ’’

वियतनाम के के. डुओंग ने 253 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जबकि जापान के तोमारी कोटारो ने 247 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। वहीं महिलाओं के मुकाबलों में पायल 45 किलो वेट कैटेगरी में कुल 150 किलो वजन उठाकर छठे नंबर पर रही। इस टूर्नामेंट में नौ भारतीय वेटलिफ्टर हिस्सा ले रहे हैं।