Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

'गहरा असर करने वाला पल', इथियोपियाई गायक के 'वंदें मातरम्' प्रस्तुतिकरण पर बोले पीएम मोदी

Ethiopia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया में अपने समकक्ष अबी अहमद अली द्वारा आयोजित भोज में इथियोपियाई गायकों द्वारा वंदें मातरम् के भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण को “गहरा असर करने वाला” बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक्स पर साझा किए गए वीडियो में तीन इथियोपियाई गायकों को राष्ट्रीय गान गाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी हाथ ऊपर करके तालियों से उत्साहपूर्वक उनका स्वागत करते दिखे।

मोदी ने पोस्ट में लिखा, “ प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित भोज में इथियोपियाई गायकों ने वंदे मातरम् का अद्भुत प्रस्तुतिकरण किया। यह एक बेहद गहरा पल था, खासकर उस समय जब हम वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।” यह भोज इथियोपिया के प्रधानमंत्री द्वारा मोदी के सम्मान में आयोजित किया गया था, जो अपनी पहली यात्रा पर यहां आए हैं।

मोदी चार दिवसीय तीन देशों की यात्रा पर हैं। वह मंगलवार को जॉर्डन से यहां पहुंचे और यहां से ओमान के लिए प्रस्थान करेंगे। भारत इस वर्ष राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है।