Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

लॉस एंजिलिस में जंगलों में लगी आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है जबकि कम से कम 10 हजार मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कैनेथ नामक नयी जगह पर आग लगने और तेजी से फैलने के बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश को ज्यादा तवज्जो देने का अनुरोध किया। कैनेथ में गुरुवार को लगनी शुरू हुई आग तेजी से फैलते हुए पड़ोसी वेंचुरा कांउटी तक पहुंच गई।

कैनेथ आग से बचने के लिए आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल से सिर्फ 3.2 किलोमीटर दूर स्थित है।
हवाओं की गति कम होने और राज्य के बाहर से आए अग्निशमन कर्मियों की मदद से विनाशकारी आग पर सफलतापूर्वक काबू पाने के संकेत मिलने के बाद अधिकारियों में उम्मीद जगी थी।

आग के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरेन बैस ने कहा, "हमें आशंका है कि तेज हवाओं के कारण यह आग तेजी से फैलेगी।" उन्होंने पूर्वानुमान को दोहराते हुए कहा कि गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक तेज हवाएं चलेंगी।