Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

पेरिस ओलंपिक का पांचवां दिन, पीवी सिंधु पर रहेंगी निगाहें

पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को निशानेबाजी में एक और मेडल मिला। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में कांस्य पदक जीता। अब खेल के पांचवें दिन (31 जुलाई) भारत के पास ट्रैप महिला इवेंट में पदक जीतने का मौका है। 

श्रेयसी और राजेश्वरी क्वालिफिकेशन में तीन सीरीज के बाद काफी पीछे रही, लेकिन इस इवेंट का आज क्वालिफिकेशन के दो बचे हुए राउंड है, जिसके बाद मेडल मैच खेला जाएगा। वहीं, बैडमिंटन के लिए आज बड़ा दिन है। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पर हर किसी की नजरें रहने वाली हैं।

आज यानी भारत को एथलीट्स से शानदार प्रदर्शन की आस है। आज के शेड्यूल क अनुसार, भारतीय एथलीट का आज कोई मेडल मैच नहीं है। निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिल, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी में सिर्फ ग्रुप-स्टेज या क्वालिफाइंग मैच खेले जाने है।

सबसे पहले निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्रो पोजिशन पुरुष क्वालिफिकेशन और ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन मैच दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा।