Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

दुर्घटना के बारे में जानकर हैरान हूं... अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे पर बोले कनाडा के पीएम कार्नी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गुरुवार को कहा कि वे अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में जानकर "दुखी" हैं। इस प्लेन में एक कनाडाई समेत 242 यात्री सवार थे। लंदन जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। 

कार्नी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा "अहमदाबाद में लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में जानकर स्तब्ध हूं, जिसमें 242 यात्री सवार थे- जिसमें एक कनाडाई भी शामिल है। मेरी संवेदनाएं विमान में सवार सभी लोगों के प्रियजनों के साथ हैं। कनाडा के परिवहन अधिकारी अपने समकक्षों के साथ निकट संपर्क में हैं और मैं इस त्रासदी के बारे में नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर रहा हूं।"