Breaking News

बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने किया सरेंडर     |   सरेंडर के बाद कोर्ट में पेश हुए रमेश म्हात्रे, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए     |   सोनम वांगचुक केस: पत्नी ने SC का दरवाजा खटखटाया, सोमवार को जल्द सुनवाई की मांग     |   नागालैंड के मोन में भारी लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 4 लोग अब भी मलबे में फंसे     |   लगातार पांचवीं बार महंगी हुई CNG, अहमदाबाद में ₹90.02 प्रति किलो हुई कीमत     |  

'ब्लू ओरिजिन की सफल उड़ान', न्यू ग्लेन रॉकेट ने नासा के मंगल यान को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

Florida: अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन ने गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। कंपनी ने न्यू ग्लेन नाम के अपने बड़े रॉकेट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा, जिसमें नासा के मंगल ग्रह पर जाने वाले दो स्पेसक्राफ्ट सवार थे।

अमेरिकी समय के अनुसार, नौ नवंबर को मंगल मिशन लॉन्च किया जाना था। लेकिन क्यूम्यलस क्लाउड रूल’ यानी घने बादलों के नियम की वजह से सुरक्षा कारणों के चलते लॉन्च को रद्द करना पड़ा। खराब स्थानीय मौसम और सौर तूफानों के कारण लॉन्च में करीब चार दिन की देरी हुई।

बता दें कि आज से पहले जनवरी में न्यू ग्लेन की पहली परीक्षण उड़ान ने एक प्रोटोटाइप उपग्रह को कक्षा में पहुंचाया था, लेकिन उस दौरान बूस्टर को अटलांटिक में अपने तैरते हुए प्लेटफॉर्म पर उसे उतारने में सफलता नहीं मिल पाई थी। लेकिन इस बार बूस्टर ने जमीन पर सफल लैंडिंग की है।