Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

बांग्लादेशः रिहाई के बाद खालिदा जिया का बयान

नजरबंदी से रिहाई मिलने के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने अपने संदेश में कहा, “मैं जब जेल में थी तब आप लोगों ने मेरे लिए संघर्ष किया. दुआएं की और इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं. लंबे आंदोलन और संग्राम के बाद हमें फासीवादी सरकार से मुक्ति मिली. मैं शहीदों को श्रद्धांजलि देती हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें एक समृद्ध बांग्लादेश का निर्माण करना होगा. छात्र हमारे भविष्य हैं, जिन्होंने सपने के लिए अपना खून दिया है. हमें स्वतंत्र बांग्लादेश बनाना होगा. समृद्ध बांग्लादेश बनाना होगा.”