Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

शेख हसीना को 21 साल जेल की सजा, भ्रष्टाचार के मामलों में कोर्ट का फैसला

Bangladesh: बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के तीन मामलों में गुरुवार को 21 साल के कारावास की सजा सुनाई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई। समाचार समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने अपनी एक खबर में कहा कि ‘राजुक न्यू टाउन प्रोजेक्ट’, पूर्वांचल में भूखंड आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर ये तीन मामले दर्ज किए गए थे।

न्यायाधीश ने हसीना की गैर मौजूदगी में यह फैसला सुनाया, क्योंकि हसीना को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह मुकदमा भी उनकी गैर मौजूदगी में चलाया गया था। हसीना को प्रत्येक मामले में सात साल की सजा सुनाई गई जो कुल मिलाकर 21 वर्ष के कारावास के बराबर है। अदालत ने अपने फैसले में कहा, ‘‘भूखंड शेख हसीना को बिना किसी आवेदन के और गैरकानूनी तरीके से आवंटित किया गया था।’’