Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

शूटर अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, दो पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

अवनि लेखरा पैरालम्पिक खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई, जिन्होंने टोक्यो के बाद पेरिस पैरालम्पिक में भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता जबकि भारत की मोना अग्रवाल को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

तीन साल पहले टोक्यो में गोल्ड जीतने वाली 22 वर्ष की अवनि ने 249. 7 का स्कोर करके अपना ही 249. 6 का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वहीं दो साल पहले निशानेबाजी में पदार्पण करने वाली मोना ने 228. 7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

अवनि 11 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में कमर के नीचे के हिस्से में लकवा मारने के कारण व्हीलचेयर पर है। वे टोक्यो पैरालम्पिक 2021 में निशानेबाजी में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थी।

इससे पहले क्वालीफिकेशन में गत चैम्पियन अवनि ने 625.8 स्कोर किया और वे इरिना एस के बाद दूसरे स्थान पर रही। दो बार विश्व कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली मोना ने क्वालीफिकेशन में 623.1 स्कोर करके पांचवां स्थान हासिल किया था।