Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भयावह बाढ़ से कम से कम 25 की मौत, कई लापता

दक्षिण-पूर्व ब्राजील में आई भयंकर बाढ़ में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और मिनास गेरैस राज्य में दर्जनों लोग लापता हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस इलाके में और बारिश होने की आशंका है। रियो डी जेनेरियो से लगभग 310 किलोमीटर उत्तर में जुइज डी फोरा और उबा शहरों में सोमवार को मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिससे लगभग 440 लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा।

मिनास गेरैस के दमकल विभाग का कहना है कि वे सोमवार देर रात से लापता 43 लोगों की तलाश कर रहा है। विभाग द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जुइज डी फोरा और उबा में सड़कों पर पानी भरा हुआ देखा गया। अधिकारियों ने लोगों को उन इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है जहां भूस्खलन का खतरा हो सकता है।

ब्राजील की एक एजेंसी के अनुसार, जुइज डी फोरा की आबादी लगभग 5,60,000 है, जबकि पड़ोसी उबा में 1,07,000 के करीब लोग रहते हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर कहा कि सुरक्षा बल बचाव कार्य कर रहे हैं और बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद दी जा रही है।