Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

अमेरिका: बर्मिंघम में 2 जगह फायरिंग, 7 लोगों की मौत

अमेरिका के बर्मिंघम के एक क्लब में हुई फायरिंग में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि इससे पहले शहर के ही एक घर के बाहर फायरिंग में एक बच्चे समेत 3 लोग मारे गए. बर्मिंघम पुलिस के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि,

शनिवार देर रात 11 बजे के बाद एक नाइट क्लब के बाहर फायरिंग की घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. क्लब के पास फुटपाथ पर एक शख्स का शव मिला. जबकि क्लब के अंदर 2 महिलाओं के शव मिले. 10 घायलों को बर्मिंघम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. अन्य 9 लोगों का इलाज चल रहा है.