Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

अमेरिका से निष्कासित 104 में से 33 भारतीय प्रवासी अहमदाबाद पहुंचे

अमेरिका से निष्कासित 104 में से 33 भारतीय आज सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। अमेरिका में गैर कानूनी तरीके से रहने वाले 104 प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी वायुसेना का विमान बुधवार को पंजाब के अमृतसर आया था। 104 में से 33 प्रवासी गुजरात के रहने वाले थे।

ट्रंप सरकार ने भारतीयों के पहले जत्थे को पिछले महीने शपथ ग्रहण समारोह में दिए बयान के अनुरूप निष्कासित किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में गैर कानूनी तरीके से रहने वालों को निकालने के लिए कहा था। निष्कासित भारतीयों को स्थानीय पुलिस ने उनके जिलों तक पहुंचाया।

बुधवार को अमृतसर आने वाले 104 प्रवासी भारतीयों में हरियाणा और गुजरात से 33-33 प्रवासी थे। इसके अलावा पंजाब से 30, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन और चंडीगढ़ से दो प्रवासी थे। इनमें 19 महिलाएं और तेरह नाबालिग थे। निष्कासित प्रवासियों में चार साल का एक बच्चा और दो बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र पांच और सात साल है।