Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

West Bengal: सिलीगुड़ी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, सीएम पर लगाए ये आरोप

बुधवार को सिलीगुड़ी में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दरअसल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीरें जलाने से रोक दिया था। राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में करीब 3000 स्टूडेंट ने हिस्सा लिया और हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

झड़प के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सीएम और पुलिस आरोपितों को बचा रही है।