Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

अजमेर में 13 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने 13.06 लाख रुपये के नकली 500 रुपये के नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम के रूप में हुई है। अजमेर के दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवानी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में अपराधों पर रोक लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने विक्रम को पकड़ लिया और उसके पास से करीब 13 लाख रुपये के नकली 500-500 रुपये के नोट बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले शादी-विवाह से जुड़े काम करता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह सुबह के समय इन नकली नोटों को बाजार में चलाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से आए और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

एक अन्य मामले में असम के गुवाहाटी में भी पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 13.5 लाख रुपये के नकली भारतीय नोट बरामद किए हैं। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी गुवाहाटी के पुलिस उपायुक्त (DCP) तबु राम पेगु ने बताया कि ये कार्रवाई 30 जून और 1 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं और नकली नोटों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।