Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

दुनियाभर में ठप हुआ Youtube, कंपनी ने बताई वजह

भारत समेत कई देशों के यूट्यूब ठप पड़ गए है. Youtube Down की वजह से दुनियाभर में लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. अब कंपनी ने बताया है कि अचानक से उनके यूट्यूब की सर्विस क्यों ठप पड़ गई थीं. कंपनी ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया है कि हमारी रिकमेंडेशन सिस्टम में आई एक समस्या के कारण YouTube पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स, जिसमें होमपेज, YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids शामिल हैं, उनपर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे.

Youtube Team ने बताया है कि अब होमपेज फिर से काम करने लगा है. हालांकि पूरी तरह से प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए काम जारी है. इसको लेकर जल्द ही और जानकारी सामने आएगी. भारत में YouTube की सर्विस दोबारा पटरी पर लौट आई हैं. Youtube पोर्टल सही से काम कर रहा है. साथ ही आउटेज को ट्रैक करने वाले पोर्टल पर भी रिपोर्ट की संख्या घटकर कम हो गई हैं.

YouTube दुनियाभर में एक पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म है. ये एंटरटेनमेंट का एक बड़ा जरिया है, जहां लोग मूवी, म्यूजिक और यहां तक कि भक्ति के गाने भी सुनते हैं. कई स्टूडेंट Youtube का यूज करके अपनी पढ़ाई करते हैं. भारतीय समयनुसार Youtube डाउन की रिपोर्टस सुबह 5 बजे के आसपास आई. इसका असर भारत, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे कई देशों में दिखा. सिर्फ अमेरिका के अंदर ही डाउन डिटेक्टर पर 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रिपोर्ट की.