Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

उत्तराखंड के चार जिलों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज से अति तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और बरसाती गदेरों से दूर रहने की भी अपील की है, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं, स्थानीय प्रशासन को भी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।