Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Rajasthan: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को बोरे में भरकर जलाया

राजस्थान में जयपुर के मुहाना इलाके में एक सब्जी विक्रेता की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में आरोपित गोपाली देवी (42) और दीनदयाल (30) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। 

डीसीपी (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि 16 मार्च को धन्नालाल सैनी मुहाना इलाके में मृत पाया गया था। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी गोपाली देवी को जल्द ही हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपने प्रेमी दीनदयाल की मदद से सैनी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

उन्होंने बताया, "जब सैनी को अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला तो वे 15 मार्च को दीनदयाल की दुकान पर गया, जहां गोपाली काम करती है। कहासुनी के बाद गोपाली और दीनदयाल ने धन्नालाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।" बाद में उन्होंने शव को एक बोरे में भरकर आग लगा दी। घटना की अगली सुबह शव बरामद किया गया।