Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

Bihar: पति से झगड़े के बाद महिला ने चार बच्चों के साथ खाया जहर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बिहार के मधेपुरा में पति से झगड़े के बाद 30 साल की महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया। जहर खाने वाली मां सीमा देवी और चार बच्चों का इलाज फिलहाल मधेपुरा के सदर अस्पताल में चल रहा है। 

मधेपुरा के सदर अस्पताल के डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा, "वो चार बच्चे हैं, चार बच्चों के साथ उनकी मां भी हैं। वो पति के साथ झगड़े के बाद अपने भी जहर खा लिया और बच्चोें को भी खिला दिया।सभी चार बच्चों का हम इलाज कर रहे हैं और वो अभी खतरा से बाहर हैं और हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि सबसे अच्छे से रिकवर करके स्टेबल करके उन्हें अच्छा करके घर वापस भेज दें। अगर ऐसा कोई स्थिति बनती है तो हम लोग हायर सेंटर पर रखने का व्यवस्था किए हैं और अगर जरूरत पड़ा तो हम हायर सेंटर भेज सकते हैं।"

घटना के बारे में पति शैलेन्द्र राम ने बताया कि विवाद के बाद वो कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया, इसी दौरान पत्नी ने बच्चों समेत जहर खा लिया। जहर के शिकार बने बच्चों में दो बेटे और दो बेटियों हैं, जिनकी उम्र तीन से साल साल के बीच है।