Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

झारखंड में तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अब और आसान हुई रांची की यात्रा

झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर काम हुआ है। साल 2024 में शहर के सबसे व्यस्त कांटाटोली इलाके में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, तो राजेंद्र चौक फ्लाईओवर को 2025 में जनता को समर्पित किया। जिससे लोगों को जाम से निजात मिलने के साथ-साथ समय की बचत भी हो रही है। रांची शहर का कांटाटोली फ्लाईओवर करीब ढाई किलोमीटर लंबा है, जिसे राज्य निधि जुडको के द्वारा 224.94 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया। विकास की इस रफ्तार से रांची के लोग सुकून से अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।

दूसरी ओर महज 3 साल में बना सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर रांची को राजधानी के रूप में विकसित होने का गवाह बना है। सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोल चक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई 2.34 किलोमीटर है। जिससे लोगों को सफ़र काफी आरामदायक हो गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासन में रांची में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कई दूसरे क्षेत्रों में भी हो रहा है, जिसमें स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एकीकृत विकास, बिजली और जल आपूर्ति में सुधार और झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों का विकास शामिल है।
यानी विकास का पहिया प्रदेश के हर क्षेत्र में तेज़ी से घूम रहा है, जिससे प्रदेशवासियों को काफी राहत मिल रही है।