Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

सावन मास की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार की खास तैयारी, रूट पर नॉनवेज-शराब दुकानें रहेंगी बंद

पवित्र सावन मास की आज से शुरुआत हो गई है। सावन के पहले दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा का भी आगाज हो गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के रूट पर मांस और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। इसके अलावा यूपी पुलिस कांवड़ यात्रा की 24 घंटे मॉनिटरिंग करेगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

कांवड़ यात्रियों के स्वागत और उत्साहवर्धन के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा भी की जाएगी। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह कांवड़ शिविर बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। सरकार और प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ आधुनिक निगरानी तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सावन मास के दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर यात्रा करेंगे और शिवालयों में गंगाजल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।