Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

समय समय पर क्यों जरूरी होता है बॉडी डिटॉक्स

हेल्दी रहने के लिए सिर्फ बाहरी सफाई काफी नहीं होती, इसके लिए शरीर को समय समय पर अंदर से साफ करना भी जरूरी होता है. इस तरह की अंदरूनी सफाई की प्रक्रिया को डिटॉक्सिफिकेशन कहा जाता है. इस प्रक्रिया में शरीर के अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने का प्रययास किया जाता है. इससे शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं. चीनी लोग डिटॉक्सिफिकेशन पर खास जोड़ दिया जाता है. इसलिए उनके ग्लास स्किन की पूरी दुनिया दीवानी है.

शरीर में पानी की कमी होने से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. पानी पीते रहने से किडनी के जरिए हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और शरीर में जमा होकर कोई जोखिम पैदा नहीं करते हैं. शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. इससे बॉडी का तापमान भी नियंत्रण में रहता है साथ ही पाचन प्रक्रिया भी दुरूस्त रहती है. ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बालों के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है.