Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

कौन हैं CBI की अधिकारी सीमा पाहुजा जो सबूत खोजने में हैं माहिर

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई पर पूरे देश की नजर है. साथ ही, पीड़ित मां-बाप को अब उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा. 30 सदस्यों की टीम में सीबीआई अफसर समेत सीएफएसएल के एक्सपर्ट भी हैं जो अपने साइंटिफिक ज्ञान के बदौलत उन छिपे सबूतों को भी ढूंढने में माहिर माने जाते हैं, जिन सबूतों को खुली आंखों से देखना लगभग नामुमकिन होता है.

उस 30 सदस्यों की टीम की अगुवाई भले ही झारखंड कैडर की 1994 बैच आईपीएस अफसर संपत नेहरा कर रही हैं, लेकिन इस 30 सदस्यों की टीम में एक चेहरा ऐसा भी है जिनका नाम और पहचान केस को सॉल्व करने की गारंटी होता है. वो नाम है सीबीआई की ASP सीमा पाहुजा.