Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

कौन होगा बंगाल का अगला CM? आज अमित शाह के साथ BJP विधायकों की बैठक में लगेगी मुहर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा सकती है. बीजेपी विधायक दल की बैठक और केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंथन के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बंगाल की कमान किसे मिलेगी. क्या पार्टी शुभेंदु अधिकारी पर भरोसा जताएगी या फिर किसी नए चेहरे को आगे लाकर बड़ा राजनीतिक संदेश देगी?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंच गए है, जहां वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक अहम बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में पार्टी के विधायी नेता का चुनाव किया जाएगा. अमित शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस बैठक में शामिल होंगे. विधायी बैठक शाम करीब 4 बजे होने की संभावना है. यह घटनाक्रम राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद उसे भंग किए जाने के एक दिन बाद सामने आया है.

बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 7 मई को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है. कोलकाता गजट में जारी आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया है कि विधानसभा को भंग करने का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उठाया गया है.