Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

जब शाहरुख-काजोल ने रानी मुखर्जी को लगाई डांट, करण जौहर ने छीन ली थी खाने की प्लेट

रानी मुखर्जी आज मशहूर ‘यशराज फिल्म्स’ का हिस्सा हैं. करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ भी रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा के यशराज स्टूडियो में फिल्माया जाता है. करण के शब्दों में कहें तो ‘यशराज स्टूडियो की मालकिन’ (करण जौहर ने कॉफी विद करण में कई बार रानी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया है) रानी मुखर्जी को अपने करियर का बड़ा ब्रेक करण जौहर ने दिया था. करण की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में रानी ने टीना का किरदार निभाया था.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इस मजेदार चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में करण जौहर ने रानी के बारे में कई बातें शेयर की, जिसे सुनकर आप हैरान ही हो जाएंगे. सबसे पहले रानी ने करण से कहा कि ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के समय उन्होंने रानी के हाथ से खाने की थाली छीन ली थी. इस बारे में सफाई देते हुए करण बोले कि दरअसल फिल्म में ‘अंजलि’ को शॉर्ट ड्रेस पहनना था और इसलिए उन्होंने रानी मुखर्जी को वजन कम करने की सलाह दी थी.