Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

कंगना रनौत पहुंचीं महाराष्ट्र सदन तो गरमा गई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हंगामा मचा हुआ है. कंगना रनौत हाल ही में सांसद के रूप में शपथ लेने और संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली आई थीं. अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत दिल्ली में महाराष्ट्र सदन का दौरा किया और उस दौरान उन्हें महाराष्ट्र निवास का मुख्यमंत्री सुइट पसंद आ गया है. उन्होंने अस्थायी रूप से सुइट बुक करने की मांग की, लेकिन प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें यह कमरा आवंटित नहीं किया गया. प्रशासन ने उन्हें सीएम सुइट देने से मना कर दिया. इसे लेकर महाराष्ट्र में जमकर सियासत हो रही है.