Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

सर्दियों में दूध पीने का क्या है सही तरीका

सर्दियों में दूध पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. यह न केवल शरीर को गर्मी प्रदान करता है, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है. दूध को कंपलीट फूड भी कहा जाता है. इसमें विटामिन ए, बी12, डी, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीनिशियम और फैट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन सर्दियों में दूध पीने का सही तरीका क्या है?

 सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है और दूध इस जरूरत को पूरा करने में मदद करता है. लेकिन इस मौसम में दूध पीने के सही तरीके के बारे में आपको पता होना चाहिए, तभी आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा.

सर्दी के मौसम में ध्यान में रखें कि ठंडा दूध न पिएं. सर्दी के मौसम में अगर गुनगुना दूध पीते हैं तो इससे न सिर्फ आपका ठंड से बचाव होगा बल्कि आपकी पाचन क्रिया में भी सुधार होता है. ठंड के मौसम में दूध के गिलास में एक चुटकी हल्दी या फिर थोड़ा सा शहद जरूर मिला लें. इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी.