Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

IAS कोचिंग हादसे के दौरान क्या-क्या हुआ?

राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है. इस घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने की वजह से ये हादसा हुआ है. जिसको लेकर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बड़ी लापरवाही को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. वहीं छात्र संगठन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं यह मामला संसद में भी उठाया गया.

इस बीच हादसे के समय मौके पर मौजूद छात्र का बयान सामने आया है. प्रत्यक्षदर्शी हृदेश चौहान ने बताया कि घटना से 15 मिनट पहले वह ग्राउंड फ्लोर पर थे. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई. छात्र ने अपने दोस्त के साथ ब्रेक लेने का फैसला किया लेकिन बारिश ज्यादा तेज होने के चलते वह नहीं गए और वापस पढ़ाई करने लगे. छात्र ने बताया कि इसी दौरान करीब 6:30 बजे गार्ड चिल्लाते हुए भागकर आए और उन्होंने सभी लोगों से सामान पैक करने और तुरंत वहां से चले जाने के लिए कहा क्योंकि पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा था.