Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

क्या है Instagram का नया फीचर? अब कैरोसेल रीऑर्डर हुआ आसान

अगर आप इंस्टाग्राम पर कैरोसेल पोस्ट में कई फोटो और वीडियो शेयर करना पसंद करते हैं, लेकिन अपलोड करने के बाद उनका क्रम बदल नहीं पाने से परेशान थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। इंस्टाग्राम ने इस फीचर को अपडेट कर दिया है। नए फीचर के तहत यूजर्स अब कैरोसेल में मौजूद फोटो या वीडियो को आसानी से रीऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए बस फोटो या वीडियो को लॉन्ग-प्रेस करके अपनी पसंद की जगह पर ड्रैग करना होगा।

कैरोसेल को रीऑर्डर करने का तरीका इस प्रकार है:

  • अपने प्रोफाइल पर जाएं और किसी कैरोसेल पोस्ट को खोलें
  • ऊपर दाईं ओर दिए गए “…” मेन्यू पर टैप करें
  • “Edit” पर क्लिक करें
  • किसी फोटो या वीडियो को लॉन्ग-प्रेस करें और उसे बाएं या दाएं खींचकर क्रम बदलें

हालांकि, यह फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हो सकता है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिर्फ रीऑर्डर करने का फीचर है। आप पहले से मौजूद कैरोसेल में नई फोटो या वीडियो जोड़ नहीं सकते। बता दें कि अगस्त 2024 में इंस्टाग्राम ने कैरोसेल पोस्ट की सीमा बढ़ाकर 20 फोटो या वीडियो कर दी थी, जिससे यूजर्स को अपनी स्टोरी को और बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का मौका मिला।