Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

 पश्चिम बंगाल में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कूचबिहार के रामभोला हाई स्कूल के छात्र चंद्रचूड़ सेन ने टॉप किया है। उन्हें कुल 99 प्रतिशत अंक मिले हैं। 

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने दो मई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया। जिसमें 86.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल नौ लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक 10वीं की परीक्षा दी थी। 

आंकड़ों की बात करें तो लड़कों की संख्या चार लाख और लड़कियों की पांच लाख रही है, जिसमें 7.65 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। इस साल पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड में 1,18,411 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं।