निर्वाचन आयोग (ईसी) ने रविवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लिए गए निर्णयों के बाद चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की गई। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘चौथी सूची जारी कर दी गई है। हम इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकते।’’
अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की गई थी जिसमें लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ के रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए, यह निर्धारित करने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।
पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की
You may also like
अहमदाबाद में अमित शाह ने किया नए ओवरब्रिज का उद्घाटन, AMC की कई विकास परियोजनाओं की भी देंगे सौगात.
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार, पर्यावरणविदों ने बताया स्वास्थ्य आपातकाल.
सीएम रेखा गुप्ता की दिल्लीवासियों से अपील, दीपावली पर सैनिकों और पुलिसकर्मियों के नाम भी जलाएं एक दीप.
पंजाब में पराली जलाने के 4,459 मामले, 62.55 लाख रुपये का जुर्माना; दिल्ली में AQI 441 तक पहुंचा.