Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

मणिपुर की बुनकर शाया देवी को मिलेगा 2023 का संत कबीर हैंडलूम पुरस्कार

मणिपुर के इंफाल की रहने वाली वाहेंगबाम शाया देवी देश के उन पांच बुनकरों में से एक हैं जिन्हें 2023 के प्रतिष्ठित संत कबीर हैंडलूम पुरस्कार के लिए चुना गया है। अपने काम को 
मिली पहचान पर खुशी जाहिर करते हुए शाया देवी कहती हैं, वह 40 साल से इस पेशे में हैं और उन्होंने कई अनोखे डिजाइन बनाए हैं। 

शाया देवी बताती हैं कि वह संत कबीर हैंडलूम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने जाने से काफी उत्साहित हैं लेकिन वह चाहती हैं कि मणिपुर में हिंसा जल्द ही खत्म हो जाए क्योंकि इससे उनके काम पर काफी असर पड़ रहा है। शाया देवी उत्तर-पूर्व की एकमात्र कारीगर हैं जिन्हें इस साल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संत कबीर हथकरघा पुरस्कार देश के उन बुनकरों को दिया जाता है जो देश की हथकरघा विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।