Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, चमोली समेत सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज गर्जना और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ संवेदनशील इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इसके अलावा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।