Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

हम 6G टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रहे हैं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम् में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के आयोजित वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (डब्ल्यूटीएसए) का उद्घाटन किया।

इस दौरान पीएम ने कहा, "भारत जिसने डिजिटल कनेक्टिविटी को लास्ट माइल डिलीवरी का इफेक्टिव टूल बनाकर दिखाया है। तब हमने डिजिटल इंडिया के चार पिलर्स की पहचान की थी। पहला- डिवाइस की कीमत कम होनी चाहिए, दूसरा- डिजिटल कनेक्टिविटी देश के कोने-कोने तक पहुंचे, तीसरा- डेटा सबकी पहुंच में होना है और चौथा- डिजिटल फर्स्ट ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हमने अपने अंडमान-निकोबार और लक्ष्यदीप जैसे आयलैंड को अंडर-सी के माध्यम से कनेक्ट किया।"