Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कोरोना केस बढ़ने पर WHO की चेतावनी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के देशों निगरानी को बढ़ाने की अपील की है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि लोगों को श्वसन संबंधी बीमारियों के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सुरक्षात्मक उपाय करें, जिसमें कोविड 19 और इसके नए उप-रोग वैरिएंट JN.1, और इन्फ्लूएंजा शामिल हैं.

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि कोविड-19 वायरस वैश्विक स्तर पर सभी देशों में विकसित, परिवर्तित और प्रसारित होता रहता है, जबकि वर्तमान साक्ष्य से पता चलता है कि JN.1 से सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम कम है. उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्रतिक्रिया को अनुकूलित करने के लिए इन वायरस के विकास को ट्रैक करना जारी रखना चाहिए. इसके लिए, देशों को निगरानी और अनुक्रमण को मजबूत करना चाहिए, और डेटा साझा करना सुनिश्चित करना चाहिए.