Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

वियतनाम नाव हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर आज पहुंचेंगे मुंबई, विशेष विमान से लाए जा रहे शव

वियतनाम में हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर सोमवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। आंध्र प्रदेश भवन के अनुसार, वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 से पार्थिव शरीर रात करीब 9:35 बजे मुंबई पहुंचेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के हस्तक्षेप और वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से शवों को भारत लाने की व्यवस्था की गई है।

तमिलनाडु और केरल सरकारों ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक विशेष एजेंसी की मदद ली है। वहीं, आंध्र प्रदेश के तीन मृतकों के पार्थिव शरीर मुंबई से 14 जुलाई की सुबह हैदराबाद भेजे जाएंगे। वहां से राज्य सरकार की टीम उन्हें उनके गृह जिलों मछलीपट्टनम, कडप्पा और हिंदूपुर पहुंचाएगी। आंध्र प्रदेश भवन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय दूतावास, मुंबई एयरपोर्ट और संबंधित राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। इससे पहले रविवार रात हादसे में बचाए गए आंध्र प्रदेश के कई लोग हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे।

शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास 36 लोगों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलट गई थी। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। भारतीय दूतावास के अनुसार, मृतकों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 लोग शामिल हैं। हादसे के समय नाव होन मे रुत द्वीप से एन थोई बंदरगाह की ओर जा रही थी, तभी वह समुद्र में पलट गई।