Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

गाजियाबाद में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सिहानी गेट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक ई-लोडर भी बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को थाना सिहानी गेट पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, शांति व्यवस्था और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक ई-लोडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस मामले में थाना सिहानी गेट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में कई चोरी का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 17 जनवरी 2026 की सुबह पटेल नगर स्थित एक अस्पताल के सामने से ई-लोडर चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों ने थाना सिहानी गेट क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पहले भी करीब चार ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि उनके खिलाफ थाना नंदग्राम, थाना मधुबन बापूधाम समेत अन्य थानों में भी वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

आगे की कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।