Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Karnataka: VHP ने लापता छात्र की तलाश के लिए विरोध प्रदर्शन किया, नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

कर्नाटक के मंगलुरु में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने प्री यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्र को ढूंढने की मांग को लेकर बंटवाल तालुका में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और बंद का आह्वान किया। उन्होंने शहर में नशीली दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग भी की। वीएचपी ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन और फरंगीपेटे पुलिस चौकी की घेराबंदी का आह्वान किया। इसे देखते हुए 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

वीएचपी के सदस्य ने कहा, "मैंगलुरू का दिगंत नामक दूसरा पीयू छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है। इसलिए हम पुलिस और सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और उसका पता लगाने की मांग कर रहे हैं। उसके परिवार के सदस्य बहुत परेशान हैं।"

मंगलुरु के एक निजी कॉलेज में सेंकड ईयर का पीयू छात्र दिगंत 25 फरवरी को शाम करीब सात बजे अपने घरवालों को ये कहकर निकला था कि वे अंजनेया जिम जा रहा है। रेलवे ट्रैक पर उसकी चप्पलें और मोबाइल फोन मिला, जिसमें से एक चप्पल पर कथित तौर पर खून के धब्बे पाए गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने लापता छात्र का पता लगाने के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं। वीएचपी ने उसका पता लगाने के लिए शनिवार तक की समयसीमा दी थी। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। इसको देखते हुए शनिवार को बंद का आह्वान किया गया है।