Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM धामी का फैसला

उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर राज्य की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा। मुख्य सचिवालय से जारी आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं। आदेश में कहा गया है कि करवा चौथ पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, और महिलाओं की आस्था का सम्मान करते हुए यह अवकाश प्रदान किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। महिलाएं पूरे दिन अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, ऐसे में उन्हें एक दिन का अवकाश देना हमारा सम्मान है।”

सीएम धामी के इस फैसले का महिलाओं ने स्वागत किया है। इस फैसले से प्रदेशभर की महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सीएम धामी के इस कदम को महिलाओं के सम्मान और परंपराओं के प्रति संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं ऐसे में कामकाजी महिलाओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है।