Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Uttarakhand: उखीमठ से बाबा केदारनाथ और मद्महेश्वर की शीतकालीन यात्रा हुई शुरू

उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ और मद्दमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विधिवत शीतकालीन यात्रा की शुरुआत हो गई है। आज ओंकारेश्वर मंदिर में जिला प्रशासन और बदरी केदार मंदिर समिति द्वारा शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया साथ ही भगवान केदारनाथ और मद्दमहेश्वर की विशेष पूजा अर्चना की गई। इससे पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर से ओंकारेश्वर मंदिर तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई।

पिछले वर्ष 8 दिसंबर को जिस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने यहां से शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की थी उसी तरह इस वर्ष भी आज शीतकालीन यात्रा की शुरुआत हो गई है। वही मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने भी देशभर के श्रद्धालुओं का शीतकालीन यात्रा पर आने का आवाह्न किया है।  जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी मन की बात कार्यक्रम में शीतकालीन यात्रा का जिक्र करते हुए इसको बढ़ावा दिया है। जबकि राज्य सरकार भी शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास कर रही है।