Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

Uttarakhand: केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

आज केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। आज दोहपर 1:30 बजे से केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिससे यात्रियों ने यहां बर्फबारी का खूब लुप्त उठाया। वहीं बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड भी बढ़ने लगी है। आपदा प्रबंधन विभाग रुद्रप्रयाग ने यात्रियों से अपील की है कि अपने साथ गर्म कपड़े आदि जरूरी सामान अवश्य लेकर आए।  इस वर्ष 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने हैं। कपाट बंद होने से पूर्व केदारनाथ में इस सीजन की यह पहली बर्फबारी देखने को मिली है।