हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच, केदारनाथ का मंदिर आस्था और रंगों के जीवंत नजारे में बदल रहा है। मंदिर के कपाट खुलने में एक दिन बचा है। अधिकारी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में भव्य सजावट पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। पवित्र मंदिर को सजाने के लिए देश भर से मंगाए गए 51 क्विंटल से ज्यादा ताजे फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
केदारनाथ जल्द पहुंच चुके कुछ श्रद्धालु भी तैयारियों में मदद कर रहे हैं। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि बद्रीनाथ मंदिर के कपाट एक दिन बाद, यानी 23 अप्रैल को खुलेंगे। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। चार धाम यात्रा में श्रद्धालु उत्तराखंड के चार पवित्र तीर्थों की यात्रा करते हैं।
उत्तराखंड: 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है केदारनाथ मंदिर, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
You may also like
हैदराबाद एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर, कम विजिबिलिटी के चलते इंडिगो की उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित.
योगी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, प्राकृतिक आपदा में मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये.
Dhanteras 2026: आज मनाया जा रहा है धनतेरस, आखिर कैसे शुरू हुई धनतेरस मनाने की परंपरा?.
अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में दिखेगी वैश्विक रामकथा की झलक, 3 देशों की 4 टीमें करेंगी रामलीला.