उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिसका अब तक 72% कार्य पूर्ण हो चुका है। सीएम ने कर्णप्रयाग-बागेश्वर रेल विस्तार पर जोर देते हुए टनकपुर-बागेश्वर लाइन को 'राष्ट्रीय परियोजना' के रूप में प्रस्तावित करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने रेलवे की एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय आवाजाही सुगम हो सके। स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ वहां स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाएगा।
Uttarakhand: CM धामी ने की रेल परियोजनाओं की समीक्षा, दिए ये निर्देश
You may also like
2027 में हार के डर से घबराई हुई है सपा, अखिलेश यादव एसी में बैठकर करते हैं राजनीति: दानिश आजाद अंसारी.
दीपोत्सव में रामयंत्र की धुन से बढ़ी छोटे कारोबारियों की कमाई, आस्था बनी आजीविका का आधार.
धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, योगी सरकार ने त्योहार की खुशियां कीं साझा.
ओडीओपी बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी के स्थानीय कारोबार को मिल रही मजबूती.