Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Uttarakhand: बैजनाथ झील में डूबने से एक युवक की मौत, झील में नहाने के दौरान हुआ हादसा

बागेश्वर की बैजनाथ झील से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बागेश्वर की बैजनाथ झील में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। युवक को झील से निकालकर तत्काल बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्मित ग्रेंडी, पुत्र मोहित ग्रेंडी, निवासी ग्राम चौरसों के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, अस्पताल में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।