Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उत्तर प्रदेश: मथुरा में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किया आत्मसमर्पण

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी की पहचान राहुल राजपूत के तौर पर हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी का निवासी है। उसने 22 वर्षीया प्रेमिका की हत्या अज्ञात कारणों से कर दी और फिर थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। सर्कल ऑफिसर भूषण वर्मा ने बताया, "हमें एक घर में महिला के शव की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी राहुल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।"