Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उत्तर प्रदेश: मौसम में अचानक बदलाव से सहारनपुर में बढ़ रही हैं संक्रामक बीमारियां

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुखार और संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टर इसकी वजह मौसम में अचानक बदलाव को बता रहे हैं। इससे लोगों को वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो रही हैं। सहारनपुर के आसपास से भी भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों से खास सावधानी बरतने को कहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने सलाह दी है कि बीमारी के लक्षण दिखने पर लोग खुद इलाज करने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाएं।