Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ट्रेन की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत हो गई। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे 13309 चोपन प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर खड़ी थी तभी कुछ यात्री प्लेटफार्म पर उतरने के बजाय पटरी वाली ओर उतरने लगे। उन्होंने कहा कि यात्री उतरते समय दूसरी ओर से आ रही 12311 नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि घटना में तीन से चार यात्रियों की मौत होने की खबर है। उन्होंने कहा, "घटना में तीन से चार यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।" त्रिपाठी ने बताया कि जीआरपी ने कुछ घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया है और उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।