Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग का सिविल एविएशन सेक्टर पर असर, 1 अप्रैल से बढ़ सकता है हवाई किराया     |   एक दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी     |   हिंद महासागर में UK-US डिएगो गार्सिया बेस पर ईरान के मिसाइल अटैक की ब्रिटेन ने की निंदा     |   चुनाव के बाद गैस-तेल के दाम बढ़ेंगे, MSME पर चोट पहुंचेगी: राहुल गांधी     |   इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा- आने वाले हफ्ते में ईरान के खिलाफ तेज होंगे हमले     |  

परिवार से परेशान यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीम के दौरान की जान देने की कोशिश

यूट्यूब पर UK07 Rider और बाबू भैया के नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग ने हाल ही में अपने परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था और अब शनिवार, 7 मार्च 2026 को उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जान देने की कोशिश की। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही अनुराग ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में अनुराग की जान तो बच गई, लेकिन उन्हें हादसे में कई चोटें आई हैं। हादसे के बाद अनुराग डोभाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई मशहूर यूट्यूबर्स और मनोरंजन जगत के स्टार्स ने अनुराग डोभाल के कदम पर प्रतिक्रिया दी है।

अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जान देने की कोशिश की। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अनुराग काफी रो रहे थे और अपने परिवार को लेकर निराशा जाहिर करते भी देखे। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए अनुराग का मजाक उड़ाना भी शुरू कर दिया। अब एल्विश यादव से लेकर अली गोनी तक ने अनुराग के सुसाइड की कोशिश पर प्रतिक्रिया दी और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

मुनव्वर फारुकी ने एक वीडिोय शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुराग की हालत पर प्रतिक्रिया दी। वह कहते हैं- 'कोई परेशान है तो प्लीज बात करो, शेयर करो। वो चला जाएगा तो हम कहते हैं कि यार बात कर लेता। लेकिन, जब कोई बात करता है तो हम उसका मजाक उड़ाते हैं। इंटरनेट को क्या बना दिया है तुम लोगों ने? कहते हैं व्यूज के लिए कर रहा है। तो प्लीज इस बात का ध्यान रखिए, किसी को ट्रोल करने के लिए 50 चीजें मिल जाएंगी। लेकिन, ऐसे मामलों में थोड़ा संजीदा रहें। जहां तक बात है अनुराग की तो जब मैंने पहला वीडियो देखा, तभी मैंने उस तक पहुंचने की कोशिश की। मैंने उसके एक करीबी से बात की, पता चला की बहुत सारी चीजें चल रही हैं। मैंने उसे बस यही कहा कि अपना ख्याल रखो, क्योंकि फैमिली प्रॉब्लम में कोई कुछ नहीं कर सकता। आप लोग भी ध्यान रखें। उम्मीद करता हूं कि वो ठीक रहे, स्वस्थ रहे। मैं बस यही कहना चाहता हूं, सुसाइड किसी समस्या का समाधान नहीं है।'

एल्विश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'मैं किसी के पर्सनल मैटर या फैमिली मैटर में नहीं बोलता, लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है, उम्मीद करता हूं जल्दी ठीक हो जाए। जल्दी ठीक हो जाओ अनुराग भाई।' प्रिंस नरुला ने मजाक उड़ाने वालों को लताड़ लगाते हुए कहा-  'कभी-कभी लोगों को ये बताने के लिए कि मैं सच बोल रहा हूं, अपनी जान देना पड़ता है, मरना पड़ता है। नहीं तो लोग मजाक ही समझते हैं। ट्रोल करते हैं। मुझे ट्रोलर्स से नफरत है, जब तुम ऐसा करते हो किसी की परिस्थिति को नहीं समझते। लोग अभी भी लिख रहे हैं - मरा की नहीं? अभी भी जिंदा है..? शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को। वो किस हालत में है, कोई नहीं समझ पा रहा है।'

अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक हालत और परिवार के व्यवहार के बारे में बात की थी। इस वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए थे। अनुराग ने इस वीडियो में कहा कि उनके घरवाले उनकी इंटर कास्ट मैरिज से खुश नहीं थे और उनकी पत्नी रितिका को घर में घुसने भी नहीं दिया। अनुराग ने दावा किया कि उनके परिवार ने उनका सब कुछ छीन लिया और यहां तक कि अब उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर जा चुकी है।