Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

UP International Trade Show: कल से होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज

ग्रेटर नोएडा में कल से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज होने वाला है। इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में 80 से ज्यादा देशों के लोग शामिल होंगे। ट्रेड शो में प्रदेश और देश के तकरीबन 2400 अलग अलग उत्पादों के स्टाल लगेंगे, इससे प्रदेश के उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। यूपी ट्रेड शो में रशिया भी शामिल होगा। रशिया के साथ बिजनेस मीट होगी और रसिया की 30 कंपनियां ट्रेड शो में आएगी।  

बता दें रशिया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर बना है। उत्तर प्रदेश के कारोबारियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक बड़ा मंच दिया गया है। इस इंटरनेशनल ट्रेड में 5 लाख से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। वहीं आज शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ भी इंडिया मार्ट पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी स्थलीय निरीक्षण कर GBU में ही रात्रि विश्राम करेंगे ।